Breaking News

रिकॉर्ड आवेदन से टली रेलवे भर्ती परीक्षा



                   रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से लोको पायलट, तकनीशियन एवं ग्रुप D के विभिन्न पदों के लिए ली जाने वाली भर्ती परीक्षा टाल दी गई है |पहले यह परीक्षा मई में शुरू होनी थी, लेकिन अब अगस्त के बाद ही शुरू होने की उम्मीद है 90000 पदों पर भर्ती के लिए 2.37 करोड़ रिकॉर्ड आवेदन आने से बोर्ड तक परीक्षा केंद्रों का चयन नहीं कर सकता है ऐसे में परीक्षा तिथि अभी घोषित नहीं की जा सकी है|
                                  ऑनलाइन भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे बोर्ड के केंद्रों का चयन करना है ,जहां परीक्षार्थी ऑनलाइन परीक्षा दे सके ऐसे में यह परीक्षा शुरू होने के बाद तकरीबन 2 माह में ही संपन्न हो सकेगी फरवरी माह में ही बोर्ड की ओर से असिस्टेंट लोको पायलट तकनीशियन 26502 और ग्रुप डी के 62907 पदों में भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था इन पदों के लिए आवेदन  निकाला गया था इन पदों देशभर से तकरीबन 30000000 व्यक्तियों ने आवेदन किया आवेदन पत्र की छटनी के बाद 2.3 7 करोड़ अभ्यर्थियों के लिए रेलवे द्वारा परीक्षा केंद्र का इंतजाम किया जाना है|
                           2 वर्ष पूर्व ली गई एक भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी को देखते हुए बोर्ड ने ऐसे परीक्षा केंद्रों का चयन कर रहा है जहां गड़बड़ी की गुंजाइश ना हो इसके लिए बड़े इंजीनियरिंग कॉलेज एवं प्रौद्योगिकी संस्थान आदि का चयन बोर्ड द्वारा किया जा रहा है ऐसे संस्थानों की सीमित संख्या को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा का शेडूल इस बार   काफी लंबा हो सकता है| बताया जा रहा है कि इस बार परीक्षा तकरीबन 2 माह तक चलेगी|
                                   आरआरबी इलाहाबाद के चेयरमैन का कहना है आवेदन की वजह से अभी परीक्षा की तिथि की घोषणा नहीं हुई है बोर्ड से लेकर मंथन चल रहा है शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित की जा सकती है|

                              like my facebook page click here

कोई टिप्पणी नहीं