दरोगा भर्ती को हाइकोर्ट में चुनौती गलत सवाल पर बोर्ड से मांगा जवाब
जसविंदर सिंह व अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार सुनवाई कर रहे थे |याची के अधिवक्ता सीमान्त सिंह के मुताविक 2707 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन 17जून 2016 को जारी किया गया था|इसकी ऑनलाइन लिखित परीक्षा 12 दिसम्बर से 22 दिसम्बर के बीच आयोजित की गयी थी |परीक्षा में गणित,हिंदी ,रीजनिंग व सामन्य ज्ञान के चार प्रश्नपत्र थे | याची ने 12 दिसम्बर को तीसरी पाली में परीक्षा डी थी |2 जनवरी 2018 को आंसर की जारी की गयी |इसके अनुसार याची के उत्तर सही थे |और वह अनिवार्य 50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सकता था |8 मार्च 2018 को संसोधित आंसर की जारी की गयी जिसमे संविधान से जुड़े एक प्रश्न का उत्तर वदल दिया गया |उत्तर वाद्लाने से याची के 2.5 अंक कम हो गए जिससे उसके अंक 50 प्रतिशत से कम हो गए|

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें